Karwa Chauth,Chand Kab Niklega: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्रमा को जल देने के साथ अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ को कठिन व्रत में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम और अटूट रिश्ते की मिसाल है। आज के दिन शिव-पार्वती, करवा माता के साथ चंद्र देव की पूजा का विधान है। आज के दिन व्रत रखने और पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से निजात मिल जाती है। आज के दिन चंद्रमा देखकर व्रत खोला जाता है। बता दें कि हर शहर में अलग-अलग समय में चंद्रोदय होता है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में किस समय दिखाई देगा चांद।
करवा चौथ 2023 शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल : शाम 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक।
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और चांद निकलने का सही समय
करवा चौथ का चंद्रोदय समय
1 नवंबर 2023 को शाम 8 बजकर 26 मिनट पर है। शहर के हिसाब से कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।
आपके शहर में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद
दिल्ली | रात 08 बजकर 15 मिनट |
मुंबई | रात 08 बजकर 59 मिनट |
आगरा | रात 08 बजकर 32 मिनट |
कोलकाता | रात 07 बजकर 46 मिनट |
पटना | रात 07 बजकर 51 मिनट |
वडोदरा | रात 08 बजकर 49 मिनट |
लखनऊ | रात 08 बजकर 05 मिनट |
कानपुर | रात 08 बजकर 08 मिनट |
प्रयागराज | रात 08 बजकर 05 मिनट |
बनारस | रात 08 बजकर 00 मिनट |
पुणे | रात 08 बजकर 56 मिनट |
जयपुर | रात 08 बजकर 19 मिनट |
जोधपुर | रात 08 बजकर 26 मिनट |
उदयपुर | रात 08 बजकर 41 मिनट |
भोपाल | रात 08 बजकर 29 मिनट |
जबलपुर | रात 08 बजकर 19 मिनट |
अहमदाबाद | रात 08 बजकर 50 मिनट |
देहरादून | रात 08 बजकर 06 मिनट |
शिमला | रात 08 बजकर 07 मिनट |
चेन्नई | रात 08 बजकर 43 मिनट |
बेंगलुरु | रात 08 बजकर 54 मिनट |
रांची | रात 07 बजकर 56 मिनट |
रायपुर | रात 08 बजकर 17 मिनट |