Karwa Chauth 2023,Chand Kab Niklega Updates: अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को ये उपवास रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज काफी शुभ योग में करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है, क्योंकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शिव और परिघ योग बन रहा है। आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, सामग्री, चंद्रोदय का समय सहित अन्य जानकारी।
1 नवंबर 2023 को शाम 8 बजकर 26 मिनट पर है। शहर के हिसाब से कुछ मिनट का अंतर हो सकता है। इस साल चंद्रमा कहीं पर जल्दी, तो कहीं पर काफी देर में निकलेगा। ऐसे में आपको अधिक इतंजार करना पड़ सकता है।
करवा चौथ पर इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शिव और परिघ योग बन रहा है। इसके साथ ही शश, बुधादित्य, मंगल आदित्य राजयोग के साथ शशि योग बन रहा है।
करवा चौथ के पूजन का मुहूर्त आज शाम 5 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 1 घंटा 18 मिनट की है।
