Karwa Chauth 2023 Date: सनातन धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने व्रत को खोलती हैं। जानिए इस बार कब है करवा चौथ। इसके साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और महत्व।
करवा चौथ 2023 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 09 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो 01 नवंबर को रात 09 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ व्रत 01 नवंबर 2023 को रखा जाएगा।
करवा चौथ 2023 शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल : शाम 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक।
करवा चौथ 2023 महत्व
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। करवा चौथ को देवी पार्वती के साथ शिव जी की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पति के लिए व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखने के बाद पानी पीकर अपने व्रत को खोलती है।
करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखेगा
दिल्ली : चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा।
मुंबई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर होगा।
पुणे : चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर होगा।
कोलकाता : चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर होगा।
पटना : चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा।
लखनऊ : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।
वडोदरा : चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर होगा।
कानपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर होगा।
प्रयागराज : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।
बनारस : चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा।
जयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा।
जोधपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा।
उदयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा।
भोपाल : चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर होगा।
जबलपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा।
अहमदाबाद : चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा।
देहरादून : चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर होगा।
शिमला : चंद्रोदय रात 08 बजकर 07 मिनट पर होगा।
चेन्नई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगा।
बेंगलुरु : चंद्रोदय रात 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।
रांची : रात 07 बजकर 56 मिनट पर होगा।
रायपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 17 मिनट पर होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।