Karwa Chauth 2023 Daan: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए आज सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी  तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। आज के दिन सूर्योदय से पहले सरगी खाकर अपना व्रत का आरंभ किया जाता है। इसके साथ ही शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ व्रत खोला जाता है। आज के दिन मां पार्वती, शिव जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। करवा चौथ पर कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। इसके साथ ही आज दान करना शुभ माना जाता है। जानें शिवपुराण के अनुसार करवा चौथ पर किन 8 चीजों का दान करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं।

शिव पुराण के अनुसार, करवा चौथ के दिन सौभाग्य संबंधी चीजों का दान करने से पति की लंबी आयु के साथ अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उसे सात जन्मों तक अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।

करवा चौथ पर करें इन चीजों का दान

कुमकुम

सोलह श्रृंगार में से एक कुमकुम का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। दरअसल, कुमकुम वैवाहिक सुख और प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। ऐसा करने दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं और रिश्ता मजबूत बनता है।

काजल

काजल को भी सौभाग्य से जोड़ा जाता है। करवा चौथ पर इन चीज का दान करना भी शुभ माना जाता है। काजल का दान करने से नजर दोष के साथ राहु-केतु के दोष के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। इसके साथ ही पति की तरक्की होती है।

फूल का दान

करवा चौथ के दिन अगर आप किसी वस्तु का दान नहीं कर पा रहे हैं, तो लाल, पीले या फिर सफेद रंग के फूल का ही दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।

चंदन

हिंदू धर्म में चंदन का विशेष महत्व है। जहां भगवान शिव को सफेद चंदन अति प्रिय है। इसके साथ ही पीला चंद्र भगवान विष्णु सहित उनके अवतारों को लगाना शुभ माना जाता है। करवा चौथ के दिन चंदन का दान करना शुभ माना जाता है। चंदन को भी सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है।

तांबूल का दान

करवा चौथ पर तांबूल का दान करना भी शुभ माना जाता है। तांबूल यानी पान का दान करने से सौभाग्य बढ़ता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और हर तरह से पापों से मुक्ति मिल जाती है।

गन्ना

शिव पुराण के अनुसार, अखंड सौभाग्य के लिए ईख यानी गन्ना का दान करना भी लाभकारी माना जाता है। करवा चौथ के दिन अपनी योग्यता के अनुसार गन्ना या फिर गन्ने के जूस का दान कर सकते हैं।

लौंग

लौंग को भी सौभाग्य से जोड़ा जाता है। इसलिए करवा चौथ के दिन लौंग का दान करने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पति की तरक्की होती है।

जीरा

शास्त्रों के अनुसार, जीरा को भी सौभाग्य से जोड़ा गया है। इसलिए इसका दान करना भी अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।

ऐसे करें इन चीजों का दान

शिव पुराण के अनुसार, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा चौथ के दिन तुला दान करना चाहिए। एक तरफ सुहागिन महिला को बैठना चाहिए। दूसरी ओर इन 8 चीजों को रखना चाहिए। बराबर भार होने के बाद इनका दान करना चाहिए।