हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत महत्व है। क्योंकि इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए उपवास रखती हैं। हिंदू पांचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं, फिर रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। बता दें कि इस साल करवा चौथ का यह त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हालांकि इस वर्ष करवा चौथ के दिन बेहद ही शुभ संयोग बन रहे हैं।

करवा चौथ पर बन रहा ये खास योग: 24 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन एक विशेष योग बन रहा है, जो लोगों के लिए बेहद ही फलदायी होने वाला है। दरअसल इस बार करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। यह संयोग पूरे पांच साल बन रहा है। बता दें कि इस वर्ष रात में 8 बजकर 7 मिनट पर चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि के जातकों के लिए करवाचौथ का दिन बेहद ही शुभ रहेगा। इस राशि का जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। वृष राशि का जातकों के लिए यह समय रोमांच से भरपूर रहेगा। इस राशि की महिलाओं को पति से करवा चौथ के दिन कोई उपहार मिल सकता है।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए करवाचौथ का दिन काफी अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाएं पूरे दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपका व्यवहार इस दिनों को यादगार बना देगा।

तुला राशि: इस राशि के जातकों को करवा चौथ के दिन काफी धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्रत के कारण महिलाओं को थकान महसूस हो सकती है। तुला राशि की महिलाएं इस दिन बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक दिखेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों का यह दिन खुशी और आनंद से बीतेगा। इस दिन परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को उनके पति कुछ यादगार सरप्राइज दे सकते हैं।