Karwa Chauth 2024 Date And Time: शास्त्रों में करवा चौथ का विशेष महत्व है। हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखने का विधान है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। मतलब इस दिन महिलाएंं चांद निकलने तक अन्न, जल का त्याग करती हैं। उसके बाद शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर अपना व्रत खोलती हैं। साथ ही मां पार्वती, भगवान शिव और गणेशजी की पूजा इस दिन की जाती है। वहीं इस साल करवा चौथ का व्रत 19 अक्टूबर को रखा जाएगा। आइए जानते हैं ये तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

करवा चौथ तिथि 2024 (Karwa Chauth Tithi 2024)

वैदिक पंचांग अनुसार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर 2024 को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर आरंभ हो रही है। वहीं इस तिथि का अंत 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत रविवार 19 अक्टूबर को किया जाएगा।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024 (Karwa Chauth Shubh Muhurat 2024)

करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक

करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 बजकर 35 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय – शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

करवा चौथ का महत्व

शास्त्रों के अनुसार माता पार्वती ने शिव को पाने के लिए करवा चौथ रखा था। इसी व्रत के बाद ही उनका विवाह शिव से हुआ। इसके बाद से ही करवाचौथ व्रत की शुरुआत हुई। ये व्रत दांपत्य जीवन में अपार खुशियां लेकर आता है। मान्यता है जो सुहागिन स्त्री इस दिन अन्न-जल का त्याग कर व्रत रखती हैं उसके सुहाग पर कभी कोई आंच नहीं आती। साथ ही कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से इस व्रत को रखती हैं।

करवा चौथ पूजा मंत्र (Karwa Chauth Puja Mantra)

  • ऊँ एकदंताय नम:
  • ऊँ गौर्ये नम:,
  • ऊँ चतुर्थी देव्यै नम:
  •  ऊँ नम: शिवाय
  •  दान मंत्र – करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा, ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024