Kartik Purnima 2024 Shubh Yoga: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का अंत किया था और देवताओं को उसके आतंक से बचाया था। इसलिए हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत खास माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूजा, दान-पुण्य और गंगा स्नान करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और पुराने पापों का नाश होता है। वहीं ज्योतिष की मानें तो इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोग से कुछ राशि वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
कार्तिक पूर्णिमा पर बने हैं ये शुभ योग
ज्योतिष के अनुसार, इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ खास शुभ योग बन रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मंगल कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं, कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और 15 तारीख को चंद्रमा मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं, मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस तरह कार्तिक पूर्णिमा पर मंगल और चंद्रमा का राशि परिवर्तन योग बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन गजकेसरी योग और बुधादित्य राजयोग भी बन रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर शश राजयोग भी बनेगा और शनि अपनी राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर इन 3 राशियों को मिल सकता है लाभ
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वाले जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ साबित हो सकता है। इस दिन से आपके काम में रुकावटें खत्म होंगी और आप तरक्की की ओर बढ़ेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। परिवार जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह दिन अच्छा साबित हो सकता है। इस दिन ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने से आपके काम बन सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का सही फल मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा भाग्यशाली साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दिन से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में भी सुधार होगा। इस दिन धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से फायदा हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें