Kartik Purnima 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी और इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद खास माना गया है, खासतौर पर स्नान-दान के लिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ दान-पुण्य भी अवश्य करना चाहिए। ऐसे में ज्योतिष की मानें तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजें दान करने से न केवल व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आएगी, बल्कि ग्रहों की अशुभता भी दूर होती है। इसके साथ ही देवी-देवता और पितृ प्रसन्न होकर जीवन की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को इस दिन क्या दान करना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा 2024 पर राशि अनुसार करें दान (Kartik Purnima 2024 Rashi Anusar Kare Daan in Hindi)

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार, इस दिन मेष राशि वालों को लाल रंग की चीजें दान करनी चाहिए। खासतौर पर इस दिन गुड़ का दान करने से आपको जीवन में सुख और संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इसलिए इस दिन वृषभ राशि वालों को गर्म और ऊनी कपड़े दान करना चाहिए। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर सफेद चीजों का दान भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए हरे रंग की चीजें दान करना शुभ माना गया है। इस दिन हरे वस्त्र या गाय को हरा चारा खिलाना आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि ला सकता है।

कर्क राशि

चंद्रमा के स्वामी होने के कारण, कर्क राशि के जातकों को इस दिन चावल और दूध से बनी चीजों का दान करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग सूर्य के प्रभाव में होते हैं। ऐसे में इनके लिए इस दिन सोना या गेहूं का दान करना शुभ माना गया है। अगर आप सोना दान करने में सक्षम नहीं है तो इस दिन आप गेहूं दान कर सकते हैं। इससे आर्थिक लाभ मिलता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में इस दिन मूंग दाल और हरा चारा दान करना फायदेमंद माना गया है। ऐसा करने से सेहत बेहतर रहता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंदों को अन्न का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में मौजूद हर प्रकार के भय का नाश होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन चना और गुड़ दान करना चाहिए। इन चीजों का दान जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति लाता है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को इस दिन पीले रंग की मिठाइयां, बाजरा और केले का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य मजबूत हो सकता है और आपकी जिंदगी में तरक्की हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। ऐसे में इस दिन मकर राशियों को जरूरतमंदों को धन, कंबल या गर्म कपड़े दान करना चाहिए। माना जाता है कि इससे शनि की कृपा मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस दिन काले कपड़े और काली उड़द की दाल का दान करना लाभकारी माना गया है। इससे जीवन में सफलता और सकारात्मकता बढ़ती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए बेसन की मिठाइयां और पीले फलों का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें