Kartik Purnima 2024 Date And Time (कार्तिक पूर्णिमा कब है): हिंदू धर्म में हर एक माह में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि आती है और हर एक का अपना-अपना महत्व है। ऐसे ही कार्तिक मास में पड़ने वाली कार्तिक पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। इस दिन स्नान दान, दीपदान करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं इसी दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी कारण इसे त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान-दान के साथ-साथ भगवान शिव और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते है कार्तिक पूर्णिमा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

कब है कार्तिक पूर्णिमा 2024? (Kartik Purnima 2024 Date)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 19 मिनट से शुरू हो रही है, जो 16 नवंबर 2024 को सुबह 02 बजकर 58 मिनट पर इसका समाप्त होगी। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान-दान का समय (Kartik Purnima 2024 Snan Daan Muhurat)

स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 04.58 – सुबह 5.51
सत्यनारायण पूजा – सुबह 06.44 – सुबह 10.45
चंद्रोदय समय – शाम 04.51

देव दीपावली का शुभ मुहूर्त (Dev Deepawali 2024 Muhurat)

प्रदोष काल देव दीपावली मुहूर्त शाम 05:10 – रात 07:47

कार्तिक पूर्णिमा 2024 लक्ष्मी पूजन

15 नवंबर को रात 11.39 से 16 नवंबर को 12 बजकर 33 मिनट तक

कार्तिक पूर्णिमा 2024 महत्व (Kartik Purnima 2024 Significance)

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान के साथ-साथ दीप दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ये दिन कई कारणों से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी के कारण इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने ऋषि मुनि और वेदों को राक्षसों से बचने के लिए मत्स्य का अवतार धारण किया था।

कार्तिक पूर्णिमा सिख धर्म के लिए काफी खास होती है, क्योंकि इस दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे दिन गुरु नानक जयंती भी मनाते हैं। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024