Kartik Purnima 2022: इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर 2022 को पड़ रही है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
कार्तिक पूर्णिमा 2022 मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि 7 नवंबर को शाम 4.15 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 8 नवंबर को शाम 4.31 बजे समाप्त होगी।
कार्तिक पूर्णिमा 2022 पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इन दिन व्रत भी रखा जाता है। भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा का महत्व बताया गया है।उगते सूर्य को अर्घ्य भी देना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
कार्तिक पूर्णिमा 2022 पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन संखासुर राक्षस का वध करने के लिए भगवान विष्णु ने मत्यास्यावर लिया था। इस दिन दीप दान का भी बहुत महत्व है। त्रिपुरा नाम के राक्षस के घोर तप से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उससे वरदान मांगने को कहा।
उसने वरदान मांगा कि वह किसी देवता और मनुष्य के हाथों न मरे।ब्रह्मा जी ने उसे ऐसा ही वरदान दे दिया। इसके बाद उसके अत्याचार से सभी परेशान हो गए और उसने कैलाश पर भी आक्रमण कर दिया। इसके बाद भगवान शिव ने भगवान विष्णु की मदद से उसका वध किया।
कार्तिक पूर्णिमा के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के सामना घी का दीपक जलाएं। तुलसी को श्रृगांर का सामान चढ़ाए। इस दिन तुलसी विवाह भी किया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन विधि-विधान से तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।