Kartik Purnima 2022 Date: कार्तिक पूर्णिमा इस बार 8 नवंबर 2022 को पड़ रही है। इस दिन स्नान व दान का बहुत महत्व है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन राशि के अनुसार दान करने के पुण्य की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा 2022 मुहूर्त

कार्तिक मास के शुल्क पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा तिथि 7 नवंबर 2022 को शाम 4.18 बजे से शुरू होकर 8 नवंबर2022 को शाम 4. 34 बजे तक रहेगी।

कार्तिक पूर्णिमा 2022 महत्व

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व शैव संप्रदाय और वैष्णव संप्रदाय में बहुत है।वहीं इस दिन गुरु नानक देव का भी जन्म हुआ था। इस दिन भगवान शिव में त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था और भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार भी लिया था। कहा जाता है कि भगवान शिव को मानने वाले इस दिन विधि-विधान से उनकी उपासना करते हैं। वहीं भगवान विष्णु का मानने वाले इस दि भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा स्नान और दीपदान करने के सारे पाप कट जाते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सुबह तुलसी की पूजा करें और देसी घी का दीपल जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। इस दिन पीपल के वृक्ष की भी पूजा करने चाहिए। पीपल वृक्ष की पूजा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

इस दिन रात में गंगा जल में दूध मिलकर चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता के अनुसार इससे कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है। साथ ही भगवान विष्णु और शिव की पूजा करनी चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा 2022 दान व गंगा स्नान का महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार कार्तिक माह में भगवान विष्णु मत्स्यावतार के रूप में जल में रहते हैं। मान्यता के अनुसार पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना भी बहुत फलदायी होता है। यदि गंगा नदी में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं,तो आप पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।