Kartik Purnima 2022: आज कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार दान और उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही व्यापार में भी मुनाफा होने की मान्यता है।
मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन दान करने से भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि इन दिन दान करने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस दिन दीपदान का भी बहुत महत्व होता है।
राशि के अनुसार करें दान, धन लाभ होने की है मान्यता
मान्यता के अनुसार इस दिन राशि के अनुसार दान करने से धन आदि लाभ होने की मान्यता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों की किस चींज का दान करना चाहिए।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा पर गुड़ का दान करना चाहिए।मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होता है और आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
वृष राशि
इस राषि के जातकों को गंगा स्नान के बाद गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करना फलदायी होता है।
मिथुन राशि और कर्क राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दिन मूंग की दाल का दान करना चाहिए। वहीं कर्क राशि के जातकों को चावल का दान करना चाहिए।
सिंह और कन्या राशि
सिंह राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। वहीं कन्या राशि के जातकों को हरे रंग का दान
करना लाभप्रद माना गया है।