Kartik Month 2024 Upay in Hindi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक का महीना आज यानि 18 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रहा है। सनातन धर्म में यह महीना विशेष महत्व रखता है क्योंकि ये चातुर्मास का आखिरी महीना माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। बता दें कि कार्तिक महीने का नाम कार्तिकेय स्वामी के नाम पर पड़ा है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो कार्तिक माह में कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से जीवन में कभी दुख का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में
कार्तिक माह उपाय (Kartik Month 2024 Upay in Hindi)
तुलसी का उपाय
मान्यता है कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होती है और कार्तिक माह भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में इस महीने तुलसी के पौधे की आराधना करने से विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पापों का नाश होता है। अगर आप इस महीने तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से तिल के तेल का दिया जलाएंगे तो इससे आर्थिक तंगी दूर होगी औ धम लाभ होगा।
भगवान शालिग्राम की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में भगवान विष्णु के शालग्राम रूप की पूजा करने से पापों का नाश होता है और पुण्य मिलता है। इसके साथ ही इस माह में तुलसी और आंवले के पेड़ की भी पूजा करने की परंपरा है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
पीपल की पूजा
कार्तिक माह के दौरान पीपल के समक्ष दीपक जलाने से सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख शांति बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार, कार्तिक महीने में नदी में दीप प्रवाहित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
लक्ष्मी स्त्रोत कनकधारा स्रोत और विष्णु स्त्रोत का पाठ
कार्तिक महीने में लक्ष्मी स्त्रोत, कनकधारा स्त्रोत और विष्णु स्त्रोत का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने के दौरान अगर आप इनका पाठ करेंगे तो इससे देह त्याग के बाद उत्तम लोक में स्थान मिलता है। साथ ही पुनर्जन्म में उत्तम कुल परिवार
में स्थान मिलता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।