Kartik Month 2024 Lucky Horoscope: कार्तिक का महीना शुरू हो चुका है, जो भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस महीने में श्रद्धालु भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार कार्तिक का महीना ग्रहों की दृष्टि से भी काफी खास माना जा रहा है। क्योंकि ज्योतिषियों की मानें तो इस माह में कई ग्रह गोचर करने वाले हैं जिसका लाभ इन 5 राशि के लोगों को मिल सकता है। ऐसे में इन राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 राशियां।

कार्तिक माह में इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा (Kartik Month 2024 Lucky Horoscope)

मेष राशि (Mesh Rashi)

कार्तिक का पावन महीना मेष राशि वाले जातकों के लिए खुशहाली लेकर आएगा। इस राशि के जातक को परिवारवालों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपके सभी कष्ट-दुख दूर हो जाएंगे। बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन-लाभ होने की संभावना है। तरक्की के नए द्वार खुलेंगे।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए भगवान विष्णु का ये प्रिय महीना खुशियां लेकर आएगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। लव लाइफ शानदार रहेगा। जो काम आपके बहुत समय से अधूरे रह गए थे वह पूरा हो सकता है। भगवान विष्णु की कृपा से आपको खूब लाभ मिल सकता है। घर में सुख-शांति आएगी। साथ ही इस माह सिंह राशि वाले को अच्छा खासा मुनाफा भी हो सकता है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वाले जातकों के लिए भी कार्तिक का महीना फलदायी साबित होगा। आप पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी। आपके रुके हुए सभी काम बनेंगे। इस माह में तुला राशि वाले जातक भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना जरूर करें। नौकरी खोज रहे लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों के लिए कार्तिक मास नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। इस माह आपको मेहनत का फल मिल सकता है। इस महीने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से इस महीने में आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों के लिए भी कार्तिक का महीना बढ़िया साबित हो सकता है। आप पर इस महीने विष्णु जी की कृपा बरसने वाली है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत बेहतर रहेगा। बिजनेस की कोई डील पक्की हो सकती है। अगर आप कारोबारी हैं तो इस दौरान आपको खूब आमदनी होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।