Tulsi Plant Vastu: हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधों में से एक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वास्तु के हिसाब से भी घर में तुलसी लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर में तुलसी लगाने से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ जाती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में तुलसी का पूजन करने के साथ-साथ लगाना भी काफी शुभ होता है। इस मास में तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाने से धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति है। इसके साथ ही पूरे परिवार के संकट भी टल जाते हैं। लेकिन कई बार तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण लाभ की जगह हानि होने लगती हैं। ऐसे में जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को लगाने की सही दिशा…

कार्तिक मास में तुलसी का महत्व

कार्तिक मास भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रिय माह है। इसके साथ ही भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। इसलिए इस मां तुलसी जी की विधिवत पूजा करने के साथ दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कार्तिक के महीने में तुलसी का पौधा लगाने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है।

इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा

अगर आप कार्तिक मास में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, तो इसकी दिशा का अवश्य ध्यान रखें। तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये दिशा यम देवता और पितरों की मानी जाती है। इस दिशा में तुलसी लगाने से वास्तु दोष बढ़ता है। इसके साथ ही घर में अलक्ष्मी का वास रहता है, जिससे पैसों की तंगी से लेकर शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।

किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर दिशा या फिर पूर्व, उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप बालकनी या फिर खिड़की में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, तो उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दिशा में मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर भगवान की दिशा मानी जाती है। ऐसे में घर में पॉजिटिव एनर्जी अधिक पैदा होगी। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें