Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज वृंदावन में रहते हैं। साथ ही वह सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपनी इष्ट मानते हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज के देश ही नहीं विदेशों में भी चाहने वाले हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि क्या अपने कर्मों के द्वारा उम्र कम और ज्यादा की जाती है, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि अपने जो पिछले जन्म में कर्म किए हैं, उसके द्वारा इस जन्म की उम्र की निर्धारण हुआ है और वहीं इस जन्म में आपके कोई बड़ा अपराध हो जाए तो इस जन्म की उम्र भी कम हो जाएगी। महाराज जी ने कहा कि अगर आपकी उम्र 80 वर्ष की निर्धारित है और आपने कोई बड़ा अपराध कर लिया तो अकाल मृत्यु हो सकती है। 

वहीं प्रेमानंद महाराज ने किया है कि अगर वह व्यक्ति चरणामृत पीता है, संतों का सत्संग सुनता है और तीर्थों में जाता है, गंगा स्नान करता है, उसकी अकाल मृत्यु कट जाएगी। महाराज जी ने कहा कि जो लोग सूर्योदय से पहले उठते नहीं है, उनकी आयु घटती है। इसलिए सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। साथ ही ऐसे व्यक्ति का चिंतन नष्ट हो जाता है। साथ ही उसके अंदर आसुरी प्रवृत्ति जागृत हो जाएगी। 

महाराज जी ने कहा कि लोग रात के 1 से लेकर 2 बजे तक तो जगते हैं और फिर अगले दिन 11 बजे तक सोते हैं। जबकि उनको सूर्य भगवान को नमस्कार करना चाहिए। साथ ही उस समय भगवत स्मरण करना चाहिए और अगर ऐसा आप नहीं करते हैं तो आपकी बुद्धि नष्ट हो जाएगी। साथ ही आपके चेहरे से तेज चला जाएगा और उम्र भी कम होती चली जाएगी।

वहीं महाराज जी ने बताया कि जिस दिन व्रत तो उस दिन बाहर किसी के घर जाकर पानी भी नहीं पीना चाहिए। साथ ही कुछ खाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से व्रत का कुछ भी फल प्राप्त नहीं होगा और व्रत खंडित हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024