Kark Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से चौथी राशि कर्क के लिए नया साल काफी कुछ नया ला सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। शनि के अलावा राहु-केतु और गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का असर इस राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक पड़ने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक  तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। साल की शुरुआत में मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी का विशेष प्रभाव हो सकता है। इसके साथ ही शनि के कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाने से कर्क राशि के जातकों को शनि का ढैय्या से भी मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2025…

कर्क राशि के जातकों के करियर की बात करें, तो मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलने वाला है। शुरुआत में इस राशि के आठवें भाव में शनि विराजमान रहेंगे। इस समय थोड़ी सी समस्याएं आ सकती है। लेकिन मार्च में शनि के मीन राशि में जाने से ढैय्या से भी मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

शनि के नवम भाव में आने से कंटक शनि की पनौती समाप्त हो जाएगी। ऐसे में हर काम में सफलता के साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति के कारण आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिल सकती है।

व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो कर्क राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को कोई बड़ा ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसके साथ ही कोई नया बिजनेस आरंभ करने से आपको अच्छा फल मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति की बात करें, साल की शुरुआत में शनि की ढैय्या और मंगल के नीच राशि में होने से अनावश्यक खर्च से परेशान हो सकते हैं। लेकिन मंगल और शनि के राशि परिवर्तन करते ही स्थितियां थोड़ी सही हो जाएगी। बेकार के खर्चों में थोड़ा नियंत्रण हो सकता है। इसके साथ ही बचत करने में सफल हो सकते हैं। साल के मध्य में निवेश करने से भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

प्यार के मामले में नया साल कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल जाने वाला है। इस राशि के जातकों के विवाह के भी प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके साथ ही कुंडली में प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं।  आप धैर्य और समझदारी के साथ अपने रिश्ते को आगे तक ले जा सकते हैं।

नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि मार्च माह में मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों की कुंडली में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।