Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: आज कल स्वामी प्रेमानंद महाराज जी के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और उनकी प्रसिद्धि दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज राधा रानी को अपनी आराध्य मानते हैं। साथ ही इनका निवास स्थान वृंदावन है। वहीं आपको बता दें कि महाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते हैं। साथ ही महाराज जी सत्संग के माध्यम से लोगोंं का मार्ग दर्शन करते हैं और सही दिशा दिखाते हैं। प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। साथ ही फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई लोग महाराज जी के भेंट कर चुके हैं। जिमसें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, रेसलर द ग्रेट खली के नाम शामिल हैं। 

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि भाग्य बड़ा है या कर्म, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि जो अभी हम कर रहे हैं वह कर्म है और जो पहले कर्म किए हैं, उससे भाग्य बनेगा। जिसका उपभोग आप करेंगे। साथ ही स्वामी जी कहा कि भाग्य का उपभोग करने के लिए कर्म तो करना ही पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि सुख और दुख, पाप- पुण्य ये पहले से लिखा जा चुका है। इसे भाग्य कहते हैं। साथ ही कर्म जो हम कर अभी कर रहे हैं। साथ ही महाराज ने कहा कि कर्म योग से भाग्य को बदला जा सकता है।

साथ ही एक भक्त ने महाराज जी से पूछा कि ज्यादा पूजा- पाठ के बाद भी लोग क्यों दुखी रहते ही। जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि अक्सर जो लोग पूजा- पाठ करते हैं, उनके जीवन में इतने सारे भौतिक सुख और धन-धान्य आ जाएंगे, जिससे आपका मार्ग रुक जाएगा या फिर इतनी कठिनाइयां आ जाएंगी, जिससे आपका पूजा- पाठ छूट जाएगा। 

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी ने कम उम्र से ही भगवत मार्ग अपना लिया था। साथ ही घर छोड़कर काशी चले गए थे। वहीं इनका जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ।इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024