नवरात्रि में नौ दिन तक माता के 9 स्वरूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करके माता को विदा किया जाता है। जिसमें 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन कर उनका भोग लगाया जाता है। साथ ही 9 कन्याओं के साथ 1 लांगुर (बालक) का पूजन कर भोग लगाया जाता है। जिसे बटुक भैरव का रूप माना जाता है।
आपको बता दें कि इस चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी तिथि 9 अप्रैल यानि कि आज है और नवमी तिथि 10 अप्रैल को होगी, जिस दिन कन्या पूजन करने का विधान है। मान्यता है कि कन्या पूजन में आने वाली कन्याएं अपने साथ सौभाग्य और समृद्धि लातीं हैं। साथ ही शास्त्रों में बताया गया है कि अगर राशि के अनुसार, कन्याओं को कुछ वस्तुएं दान में दी जाएं तो मां सभी मनोकामनाओं को पूरी करतीं हैं। आइए जानते हैं राशि अनुसार कन्याओं का कैसे पूजन किया जाए और उन्हें क्या गिफ्ट दिया जाए…
मेष और वृश्चिक राशि के लोग:
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए इस राशि के लोग कन्याओं को लाल रंग की चीजें भेंट करें। लाल रंग की चीज जैसे लाल किताब, लाल चूड़ी, लाल वस्त्र, फल आदि। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और मंगल ग्रह का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर रहता है।
वृष और तुला राशि के लोग:
वृष और तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को मखाने, गोला, अनार का फल या फिर खिलौने गिफ्ट कर सकते हैं। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कन्या पूजन के बाद घर में जितने सदस्य हों उतने पेड़ लगाएं, ऐसा करने से मां की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी। साथ ही शुक्र ग्रह का सकरात्मक प्रभाव भी आप पर बना रहेगा।
मिथुन और कन्या राशि के लोग:
मिथुन और कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए इन राशि के लोग कन्या पूजन में हरे रंग का प्रयोग करें और हरे रंग की वस्तुएं गिफ्ट करें। जैसे आप हरे रंग के वस्त्र, फल, चूड़ियां, रुमाल आदि कन्या पूजन में दे सकते हैं। ऐसा करने से बुध ग्रह सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में रहता है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास भी रहता है।
कर्क राशि के लोग:
कर्क राशि पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आप लोग गोला, मखाने, मिश्री व दूध से बनीं मिठाई भेंट कर सकते हैं। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग के वस्त्र गिफ्ट कर सकते हैं।
सिंह राशि के लोग:
सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसलिए इस राशि के लोग कन्या पूजन में नारियल, धार्मिक किताबें, वस्त्र, मेवे, मिठाई आदि भेंट कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य देव कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही आदि शक्ति को खीर का भोग लगाएं ऐसा करने से मां जगदम्बा की कृपा आप पर बरस सकती है और अटके हुए काम बन सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- 12 अप्रैल को गोचर करेंगे छाया ग्रह राहु, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
धनु और मीन राशि के लोग:
धनु और मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इस राशि के लोग कन्या पूजन में पीले रंग की वस्तुएं दान करें। पीले रंग के कपड़े, फल, रुमाल, चुनरी। साथ ही आप शिक्षा से संबंधित चीजों को भी भेंट स्वरूप दे सकते हैं। ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति भी मजबूत होगी।
मकर और कुंभ राशि को लोग:
मकर और कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए इन लोगों को कन्या पूजन में नीले रंग की वस्तुएं दान में दे सकते हैं। नीले या लाल रंग के वस्त्र, खिलौने, फल, किताबों के साथ-साथ आप नारियल या फिर धन भी भेंट स्वरूप दे सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख- समृद्धि का वास होता है। (यह भी पढ़ें)- 12 साल बाद मीन राशि में गोचर करेंगे देव गुरु बृहस्पति, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग