Kamika Ekadashi 2024 Date: शास्त्रों में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। वहीं आपको बता दें कि साल में कुल 24 एकादशी आती है। जिसमें हर महीने में 2 एकादशी पड़ती है। वहीं हम यहां बात करने जा रहे हैं कामिका एकादशी के बारे में, जो : हर वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन कामिका एकादशी मनाई जाती है। जो इस साल 31 जुलाई को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन घ्रुव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

कामिका एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 30 जुलाई को शाम को 04 बजकर 43 मिनट पर आरंभ हो रही है और जो अगले दिन यानी 31 जुलाई को शाम 03 बजकर 54 मिनट पर खत्म हो जाएगी। वहीं सूर्योदय को आधार मानते हुए कामिका एकादशी 31 जुलाई को मनाई जाएगी। वहीं 1 अगस्त को सुबह 05 बजकर 42 मिनट से लेकर 08 बजकर 24 मिनट के मध्य व्रती पारण कर सकते हैं।

बन रहे हैं ये शुभ योग

वैदिक पंचांग के अनुसार कामिका एकादशी पर ध्रुव योग बन रहा है। इस योग सुबह से शुरू होकर दोपहर 02 बजकर 13 मिनट तक है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी रहता है। साथ ही मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग में किया गया कार्य सिद्ध हो जाता है।

जानिए कामिका एकादशी का महत्व

कामिका एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति को सभी पापों और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। कामिका एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कामिका एकादशी का पूजन करने से पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। एकादशी के दिन दान-पुण्य करना भी लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024