Kamika Ekadashi 2023 Upay: श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जानते हैं। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। ऐसे में सावन मास की कामिका एकादशी के दिन उनकी पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है।  भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं। गुरुवार के दिन एकादशी पड़ने के कारण इसका फल और भी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में आप चाहे, तो इस उपायों को अपनाकर भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं कामिका एकादशी के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।

करें विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ

एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ  ‘विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस स्तोत्र का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-संपदा आती है। इसके साथ ही कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।

तुलसी के पौधे की पूजा

कामिका एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करने का विशेष फल प्राप्त होता है। एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही ऊँ नमो भगवते नारायणाय नमः: मंत्र का जाप करें।

धन लाभ के लिए

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक पीले रंग के कपड़े में 2 हल्दी की गांठ, एक रूपए और 5 पीले रंग की कौड़ियां रखकर गांठ लगा दें। इसके बाद इसे भगवान विष्णु के पास रख दें। फिर विधिवत पूजा कर लें। अंत में प्रभु का आशीर्वाद लेते हुए इसे तिजोरी या फिर धन वाले स्थान में रख दें।

करियर में प्रगति के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपके करियर में तरक्की ही तरक्की हो, तो एक पीपल के पत्ता लें और उसमें पीला चंदन या फिर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और इसे भगवान विष्णु को चढ़ाते हुए  ऊं नमो भगवते नारायणाय नमः मंत्र को बोले। इसके साथ ही पीले रंग की मिठाई अर्पित करें।

कष्टों से निजात पाने के लिए

जीवन में एक कष्ट खत्म नहीं होता है कि दूसरा खड़ा रहता है, तो इसके लिए कामिका एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज, वस्त्र, पैसा आदि दें।

सुख-समृद्धि के लिए

घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इससे लाभ मिलेगा।

FAQ

साल में कितनी पड़ती है एकादशी?

साल में 24 एकादशी पड़ती है।

एकादशी में किन देवता की जाती है पूजा?

एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।    

सावन मास की दूसरी एकादशी कब?

सावन की दूसरी एकादशी 29 जुलाई 2023 को पड़ रही है। जिसे पद्मिनी एकादशी कहा जाएगा।