Kamada Ekadashi 2025 Date Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। आपको बता दें कि हर महीने दो एकादशी तिथियां होती हैं, जिससे वर्षभर में कुल 24 एकादशी मनाई जाती हैं। मान्यता है जो व्यक्ति पूरे दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास होता है। वहीं चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो इस साल 7 अप्रैल को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और तिथि…
कामदा एकादशी 2025 कब है? (Kamada Ekadashi 2025 Kab Hai)
वैदिक पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 7 अप्रैल को रात 08:00 बजे आरंभ होकर 8 अप्रैल को रात 09:11 मिनट पर खत्म होगी। साथ ही व्रत पारण का समय 8 अप्रैल की सुबह 06:05 से 08:36 तक रहेगा, जबकि द्वादशी तिथि रात 10:54 बजे तक रहेगी।
कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2025
शुभ मुहूर्त | समय |
ब्रह्म मुहूर्त | 8 अप्रैल 3:03 AM से 05:21 AM तक |
प्रातः संध्या | 8 अप्रैल 04:58AM से 04: से 06:07 AM तक |
अभिजित मुहूर्त | 8 अप्रैल 11:58 AM से 12:46 PM तक |
विजय मुहूर्त | 8 अप्रैल 02:29 PM से 03:17 PM तक |
गोधूलि मुहूर्त | 8 अप्रैल 06:38 PM से 07:01 PM तक |
सायाह्न संध्या | 8 अप्रैल 06:38 PM से 07:46 PM तक |
अमृत काल | 8 अप्रैल 06:12 AM से 07:56 AM तक |
निशिता मुहूर्त | 8 अप्रैल 11:59 PM से 12:45 AM (09 अप्रैल) तक |
कामदा एकादशी महत्व
ग्रंथों के मुताबिक कामदा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोरथ पूरे होते हैं। वहीं अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही एकादशी तिथि पर मां लक्ष्मी की भी उपासना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी की उपासना करने से व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं जो दंपत्ति संतान चाहते हैं, उनके लिए यह व्रत शुभ होता है। व्रत करने से उत्तम संतान प्राप्त होती है। साथ ही इस व्रत को रखने से व्यक्ति सभी सांसारिक सुखों का आनंद लेने के बाद भगवान विष्णु के वैकुंठ धाम को प्राप्त करता है।