Kamada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे पूरे श्रद्धा और नियमों के साथ किया जाता है। बता दें कि हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल कामदा एकादशी 8 अप्रैल 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन की सारी मुश्किलें दूर होती हैं और हर मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा ज्योतिष की मानें तो इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को करने से शुभ फल प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार कौन से उपाय कर सकते हैं।

कामदा एकादशी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन मेष राशि वाले जातक भगवान विष्णु को चंदन अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक शांति और सफलता मिलती है।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन वृषभ राशि वाले जातक श्रीहरि को सफेद मिठाई और तुलसी चढ़ाएं। फिर ‘ॐ श्री विष्णवे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन मिथुन राशि वाले भगवान को पीले फूल और केले का भोग लगाएं। फिर ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप 108 बार करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक इस दिन भगवान विष्णु को दूध और चावल का भोग अर्पित करें। साथ ही ‘ॐ नारायणाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले इस दिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं और ‘ॐ गोविंदाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक इस दिन हरी मूंग दाल का दान करें और ‘ॐ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक इस दिन भगवान को गुलाब का फूल चढ़ाएं और ‘ॐ पद्मनाभाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे रिश्तों में मधुरता आती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक इस दिन ‘ॐ हृषीकेशाय नमः’ मंत्र की एक माला जपें और लाल कपड़े में गुड़ बांधकर मंदिर में रखें। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक इस दिन पीले कपड़े पहनें और भगवान को केले का भोग लगाएं। साथ ही, ‘ॐ त्रिविक्रमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक इस दिन भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करें और ‘ॐ दामोदराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे धन लाभ होता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक इस दिन शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और ‘ॐ अच्युताय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक इस दिन भगवान विष्णु को केसर का भोग लगाएं और ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे सभी रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।