Kalawa Astro Remedies: हिंदू धर्म में कलावा बहुत खास माना जाता है। इसे मौली या रक्षा सूत्र भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि हाथ में कलावा बांधने से भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद मिलता है। यह सिर्फ एक धागा ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वरीय शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। कलावा बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कहा जाता है कि इसे बांधने से न सिर्फ भगवान की कृपा बरसती है, बल्कि बुरी नजर और ग्रहों के बुरे प्रभाव से भी से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सिर्फ हाथ में ही नहीं, बल्कि घर के कुछ खास जगहों पर भी बांधने से फायदा मिलता है? तो चलिए जानते हैं घर में किन जगहों पर कलावा बांधना शुभ माना जाता है। साथ ही, जानिए इसके लाभ।
कलावा बांधने के फायदे
कलावा बांधने की परंपरा काफी सदियों से चली आ रही है। कुछ लोग इसे कलाई पर बांधते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे गले में भी धारण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे धारण करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। लेकिन आपको बता दें कि इसे घर के कुछ स्थानों पर भी बांधना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन जगहों पर कलावा बांधने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, दुष्प्रभाव को भी कम करता है।
घर में किन जगहों पर बांधें कलावा?
किचन में
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी खाने-पीने की दिक्कत न हो, तो ऐसे में किचन में खिड़की, पानी के बर्तन या फिर फ्रिज के हैंडल पर कलावा बांधें। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती। इस बात का ध्यान रखें कि पूजा में इस्तेमाल किया हुआ ही कलावा बांधें।
तिजोरी पर बांधें कलावा
अगर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो, ऐसे में घर की तिजोरी पर कलावा बांधें। इसे बांधने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन की बरकत बनी रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तिजोरी दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो और उसका दरवाजा उत्तर-पूर्व दिशा में खुले।
तुलसी के पौधे पर कलावा
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप तुलसी के पौधे पर कलावा बांधते हैं, तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और करियर में आ रही परेशानियां भी दूर होती हैं।
घर के मंदिर में कलावा
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे, तो घर के मंदिर में कलावा बांधें। इसे मंदिर के शिखर या मूर्ति पर बांध सकते हैं। अगर यह कलावा किसी पुराने मंदिर से लाया गया हो, तो इसका असर और ज्यादा बढ़ जाता है। इससे परिवार के सभी लोगों पर भगवान की कृपा बनी रहती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।