Kalashtami 2025: हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि काल भैरव की पूजा करने से जीवन की तमाम बाधाएं दूर होती हैं और अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मई 2025 में कालाष्टमी व्रत की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व।

कालाष्टमी व्रत 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 20 मई 2025 को सुबह 5:51 बजे होगी और यह तिथि 21 मई को सुबह 4:55 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार कालाष्टमी का व्रत 20 मई को रखा जाएगा।

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:05 बजे से 4:46 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:50 बजे से 12:45 बजे तक
निशिता काल पूजा मुहूर्त: रात 11:57 बजे से 12:38 बजे तक

कालाष्टमी पूजा विधि

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
घर के पूजा स्थल की सफाई करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें।
एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान शिव और काल भैरव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
सबसे पहले भगवान शिव की पूजा करें।
फिर काल भैरव को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और उन्हें फल व मिठाई का भोग अर्पित करें।
पूजा के अंत में काल भैरव की आरती करें और अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें।
व्रत का संकल्प लें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।
इस दिन रात्रि में जागरण और काल भैरव चालीसा या मंत्रों का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

कालाष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कालाष्टमी के दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान शिव के भैरव स्वरूप की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन खासतौर पर दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। बता दें कि शास्त्रों में काल भैरव को न्यायप्रिय देवता माना गया है। वे बुरी आत्माओं और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करते हैं। इसलिए कालाष्टमी पर उनकी पूजा करने से मानसिक भय दूर होता है और आत्मबल मजबूत होता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।