Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye: काला धागा आमतौर पर कई लोगों के पैर या हाथ में बंधा हुआ मिलता है। लेकिन इसे धाऱण करने के कुछ विशेष नियम होते हैं। दरअसल काले धागे का संबंध शनि देव से होता है। इसलिए काला धागा हर राशि के लोगों को लाभ दे ये जरूरी नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी राशियां हैं जिनके लिए काला धागा पहनना लाभ नहीं नुकसान का सौदा हो सकात है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को काला धागा सोच समझकर पहनना चाहिए। क्योंकि काला धागे का संबंध शनि देव और राहु ग्रह से माना गया है और ज्योतिष अनुसार आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह के शनि के साथ शत्रुता का भाव है। इसलिए काला धागा पहनने से आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में कमी आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए भी काला धागा हाथ या पैर में नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि कर्क के स्वामी ग्रह चंद्रमा और शनि, राहु के बीच भी शत्रुता का भाव है। इसलिए काला धागा पहनने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मानसिक परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। साथ ही शनि के प्रभाव के कारण आसानी से होने वाले काम भी अटक सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

काला धागा धारण करना आप लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और उनकी शनि देव के साथ शत्रुता है। इसलिए काला धागा पहने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। साथ ही पिता- पुत्र में मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए काला धागा पहनना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और उनका शनि देव के साथ शत्रुता का भाव है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को भी काला धागा पहनने से परहेज करना चाहिए। अगर ये बिना विचारे काला धागा पहन लेते हैं तो धन से जुड़ी दिक्कतें इनको आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024