Kajari Teej 2024: हिंदू धर्म में कजरी तीज का विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। जो आज 22 अगस्त को है। कजरी तीज को कज्जली तीज, सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस विवाहित महिलाएं अखण्ड सौभाग्य, संतान की प्राप्ति के लिए रखती हैं। साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। वहीं इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव के साथ नीमड़ी माता की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

कजरी तीज 2024 (Kajari Teej 2024 Tithi)

वैदिक पंचांग के अनुसार कजरी तीज पूजा के लिए तृतीया तिथि की शुरुआत  21 अगस्त 2024 को शाम 05 बजाकर 05 मिनट से होगा। वहीं तृतीया तिथि का अंत 22 अगस्त 2024, गुरुवार को दोपहर 01बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदतातिथि को आधार मानते हुए कजरी तीज 22 अगस्त को मनाई जाएगी।

कजरी तीज 2024 पूजा मुहूर्त (Kajari Teej 2024 Shubh Muhurat)

पंंचांग के मुताबिक इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:50 से सुबह 7:30 के बीच रहेगा। इस बीच में आप पूजा कर सकते हैं।

कजरी तीज पर ऐसे दें चद्रमा को अर्घ्य

कजरी तीज को शाम के समय नीमड़ी माता की पूजा करें। वहीं उसके बाद चांद को अर्घ्य दें और फिर व्रत को खोलें। वहीं आपको बता दें कि
चंद्रोदय होने पर एक लोटे में जल के साथ रोली, मोली, अक्षत डालतकर अर्घ्य दें। इसके बाद भोग लगाएं। इसके बाद एक ही जगह खड़े होकर चार बार परिक्रमा कर लें।

कजरी तीज का धार्मिक महत्व

शिव पुराण के अनुसार भोलेनाथ को पति रूप में पाने के संकल्प के साथ मां पार्वती ने 108 साल तक तपस्या कर भोलेनाथ को प्रसन्न किया था। तभी से इसको कजरी तीज या कजली तीज के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन सुहागिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही कजरी तीज को संतान प्राप्ति के लिए खास माना जाता है, इसलिए महिलाएं संतान सुख पाने के लिए विधि-विधान के साथ पूजा करके तीज माता की कथा भी सुनती हैं। साथ ही कजरी तीज के दिन सुहागिन और कुवांरी कन्याएं एकत्र होकर कजरी गीत गाती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024