Kab Hai Raj Panchak 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसा समय बताया गया है। जिसमें शुभ कार्यों को करने मनाही होती है। क्योंकि अशुभ समय में किए गए काम से जीवन में परेशानी आ सकती हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसे नक्षत्रों का भी वर्णन देखने को मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हं पंचक के बारे में, जिसमें कुछ कार्य करने आपको हानि हो सकती है। वैदिक पंचांग अनुसार 16 सितंबर से राज पंचक शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं इसमें कौन से कार्य करने से बचने चाहिए और पंचक के प्रकार…

सितंबर में पंचक का समय

वैदिक पंचांग के मुताबिक पंचक की शुरुआत सोमवार, 16 सितंबर के प्रातः के 05 बजकर 46 मिनट पर हो रही है। जो गुरुवार, 19 सितंबर सुबह को 08 बजकर 04 मिनिट तक रहने वाली हैं। ऐसे में 16 से 19 तक पंचक रहने वाले हैं।

5 नक्षत्रों का समूह होता है पंचक

आपको बता दें कि चंद्रमा गोचर में जब कुंभ और मीन राशि में स्थित होता है तो यह समय पंचक का माना जाता है। वहीं पंचक की समय अवधि पांच दिन की होती है। इसलिए इसे पंचक कहा गया है। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं।

पंचक में निषेध हैं ये पांच काम

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक पंचक के दौरान इन 5 कार्यों को करने की मनाही होती है…

1- पंचक की अवधि के दौरान चारपाई बनवाना अशुभ माना जाता है। विद्वानों के मुताबिक ऐसा करने से आपके ऊपर कोई संकट आ सकता है।
2- पंचक के दौरान में घास, लकड़ी, आदि जलने वाली वस्तुएं एकत्र करने से बचना चाहिए। अन्यथा आग लगने का भय रहता है।
3- दक्षिण दिशा में पंचकों के दौरान यात्रा करने की मनाही होती है। क्योंकि यह दिशा यम और पितरों की मानी गई है। इसलिए इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की यात्रा करना नुकसानदायक माना गया है।
4- पंचक के दौरान में घर की छत बनवाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में क्लेश और धन की हानि हो सकती है।
5- शय्या का निर्माण पंचकों के दौरान नहीं करना चाहिए।

वहीं आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक के दौरान हो तो मृतक के शव के साथ पांच पुतले आटे या कुश के बनाकर रखने चाहिए। ऐसा करने से पंचक दोष समाप्त हो जाता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024