Hariyali Teej 2024 Date: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह तिथि मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होती है। इस व्रत को कुंवारी कन्या और सुहागिन रखती हैं। कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर के लिए इस व्रत को रखती हैं। साथ ही सुहागिन अखण्ड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था।  इस दिन वृक्ष, नदियों और जल के देवता वरुण की भी उपासना करने का विधान है। वहीं आपको बता दें कि हरियाली तीज को छोटी तीज व श्रावण तीज के नाम भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कब क्यों मनाया जाता है हरियाली तीज का पर्व और तिथि…

हरियाली तीज तिथि (Hariyali Teej 2024 Tithi)

वैदिक पंचांग के अनुसार हरियाली तीज की तृतीया तिथि का आरंभ 6 अगस्त को रात 7 बजकर 51 मिनट पर होगा और तिथि का अंत 7 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। इसलिए  उदयातिथि को आधार मानते हुए हरियाली तीज 7 अगस्त को ही मनाई जाएगी।

हरियाली तीज शुभ योग और मुहूर्त (Hariyali Teej Shubh Yog  And Muhurat)

हरियाली तीज पर इस बार परिघ योग, शिव योग और रवि योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग रात 8 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक है। वहीं परिघ योग सुबह से लेकर 11 बजकर 41 मिनट तक है और शिव योग अगले दिन रहेगा। आपको बता दें कि रवि योग में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है। इसलिए रवि योग में पूजा कर सकते हैं। 

क्यों मनाते हैं हरियाली तीज और महत्व (Hariyali teej kyu manate hai)

शास्त्रों कथा के मुताबिक माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए बहुत लंबे समय तक कठोर तपस्‍या की थी। उनकी तपस्या से महादेव प्रसन्न हुए थे और फिर भोलेनाथ ने सावन माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को मां पार्वती को स्वीकार किया था। इसलिए इस दिन पर कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं और सुहागिन महिलाएं अखण्ड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भोलेनाथ की आराधना करती हैं। इसलिए हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। हरियाली तीज में व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व सरगी खाते हैं। फिर सूर्योदय के साथ ही निर्जला व्रत शुरू किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024