ग्रहों का हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माने तो इंसान की हर गतिविधि पर ग्रहों का प्रभाव होता है। वहीं हम जो भी काम करते हैं चाहे वो शुभ हो या अशुभ उसका संबंध ग्रहों से होता है। साथ ही कई बातों को हम अनजाने में कर बैठते हैं जिसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। आपने देखा होगा कुछ लोग किसी दूसरे व्यक्ति से गिफ्ट या फ्री में कुछ चीजों को ले लेते हैं। जो कि गलत है। क्योंकि उस वस्तु का संबंध जिस ग्रह से है वो ग्रह आपका नेगेटिव हो जाता है और हमारे जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिनको लेना ज्योतिष के दृष्टिकोण से सही नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सीं हैं।
रूमाल नहीं तो देना चाहिए और न ही लेना:
ज्योतिष शास्त्र अनुसार रूमाल न तो किसी से गिफ्ट के तौर पर लेना चाहिए और नही देना चाहिए। यहां तक कि किसी दूसरे व्यक्ति का रूमाल इस्तमाल भी नहीं करना चाहिए। रूमाल ग्रह का संबंध चंद्र और शुक्र ग्रह से हैं। इसलिए ऐसा करने से इन ग्रहों का अशुभ प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पड़ता है। साथ ही उसके सामने वाले व्यक्ति से संबंध भी बिगड़ सकते हैं और संबंधों में दरार आ सकती है।
नमक भी नहीं लेना चाहिए:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक को दान करने या मांगने की मनाही है। नमक का संबंध शनि देव से माना गया है। इसलिए अगर आपने किसी से नमक लिया है तो उसके बदले में कुछ न कुछ रुपये जरूर देने चाहिए। अन्यथा शनि देव कुपित हो सकते हैं और आपके घर में दरिद्री छा सकती है।
सुई भी मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए:
किसी से सुई भी मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं। घर-परिवार में कलह और क्लेश रहने लगता है। साथ ही इससे राहु और शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है और घर के सदस्यों में क्लेश रह सकती है।
लोहा और तेल भी नहीं लेना चाहिए:
लोहा और सरसों का तेल भी नहीं तो किसी से लेना चाहिए और नहीं देना चाहिए। इन दोनों चीजों का भी संबंध शनिदेव से है। क्योंकि अगर आपने किसी से लोहा या तेल लिया है तो इसको दान माना जाता है। वहीं शनि देव का दान केवल भड्री लेने का हकदार होता है। वहीं शनिवार के दिन लोहा और तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। हा आप लोहे की कोई मशीन शनिवार के दिन खरीद सकते हैं लेकिन मोटा लोहा नहीं।