ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आंखों का रंग आपके स्वभाव के बारे में कई बातें बताता है। विशेषज्ञ आंखों को इंसान के शरीर का आइना मानते हैं। यूं तो किसी को जानने-समझने के लिए उनसे बातचीत करना, उनके बारे में जानना जरूरी होता है। लेकिन कहा जाता है कि आंखों का रंग काफी हद तक व्यक्ति के व्यवहार और उसके नजरिये के बारे में बताते हैं। आंखों का रंग कई तरह का होता है, जैसे- भूरी, काली, नीली, धुंधली और ग्रे रंग की आंखें।
तो आइए बताते हैं, आपकी आंखों का रंग आपके स्वभाव के बारे में क्या बताता है।
–काली आंखें: काली आंखों वाले लोगों को लेकर कहा जाता है कि यह रहस्यमयी होती हैं। ऐसी आंखों वाले लोगों को पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है। ऐसे लोग आपके किसी भी राज को छुपाने में माहिर होते हैं। ये भरोसे के काबिल, जिम्मेदार और वफादार होते हैं। साथ ही इन लोगों को लेकर कहा जाता है कि वह धन-धान्य और वैभव से परिपूर्ण होते हैं।
–भूरी आंखें: भूरी आंखों वाले लोगों को लेकर कहा जाता है कि वह काफी आकर्षक होते हैं। यह आत्मविश्वासी और रचनात्मक होते हैं। साथ ही स्वभाव से यह लोग दृढ़निश्चयी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये लोग अपनी बातों को दूसरे के सामने नहीं रख पाते, इस कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
–ग्रे रंग की आंखें: ग्रे कलर की आंखों वाले लोगों को लेकर कहा जाता है कि यह प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र होते हैं। हालांकि, इनमें जुनून और आक्रामकता भरपूर होती है। इनकी खासियत ये है कि यह प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। उनकी अंदरूनी तात और तार्किक क्षमता उन्हें नेतृत्व करने के योग्य बनाती हैं।
–हरी आंखें: हरी आंखे वाले लोगों बुद्धिमान और उत्साहित होते हैं। साथ ही उनका स्वभाव काफी जीवंत होता है। ऐसे लोग काफी खूबसूरत और जोशिले होते हैं, लेकिन ये बहुत ईष्यालु भी होते हैं।
–नीली आंखें: नीली आंखें वाले लोग काफी आकर्षक, तेज दिमाग और शांत स्वभाव वाले होते हैं। वह रिश्तों में विश्वास रखते हैं। वह हमेशा दूसरों को खुश करने की कोशिश करते हैं।