Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज वृंदावन में रहते हैं। साथ ही वह राधा रानी को अपनी आराध्य मानते हैं। वहीं आपको बता दें कि महाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते हैं। साथ ही महाराज जी सत्संग के माध्यम से लोगोंं का मार्ग दर्शन करते हैं और सही दिशा दिखाते हैं। साथ ही लोग भी महाराज से अपने जिज्ञासु प्रश्न करते हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। साथ ही फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई लोग महाराज जी के भेंट कर चुके हैं। जिमसें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, रेसलर द ग्रेट खली के नाम शामिल हैं। 

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि जन्मकुंडली बनानी जरूरी होती है क्या, तो इस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि अगर विवाह बगेरा करना हो तो कुंडली जरूरी होती है। लेकिन अगर सन्यास ले लिया है तो कोई कुंडली बनवाना और मिलवाना जरूरी नहीं है। 

वहीं प्रेमानंंद महाराज जी ने कहा कि कौन आजकर कौन कुंडली मिलवा रहा है, कौन गुण देख रहा है। क्योंकि आजकल तो प्रेम विवाह हो रहा है। साथ ही एक दूसरे व्यक्ति के महाराज जी से प्रश्न किया कि ये भी देखा गया है बहुत से केसों मे कि ज्यादा गुण मिलने के बाद भी विवाह संबंध विच्छेद हो गया, जिस पर महाराज जी ने उत्तर किया कि संबंध विच्छेद होना तब बंद होंगे, जब लोगों में सदविचार आएंगे। 

महाराज जी ने कहा कि अगर पत्नी कभी कटु बोल रही है तो पति को उस समय शांत हो जाना चाहिए। फिर आगे जब पत्नी शांत हो गई तो अपनी बात रख दी। महाराज जी ने कहा कि अगर पत्नी किसी बात को लेकर असंतुष्ट है तो उसे संतुष्ट करना चाहिए। 

एक भक्त ने महाराज जी से पूछा कि भाग्य बड़ा है या कर्म, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि जो अभी हम कर रहे हैं वह कर्म है और जो पहले कर्म किए हैं, उससे भाग्य बनेगा। जिसका उपभोग आप करेंगे। साथ ही स्वामी जी कहा कि भाग्य का उपभोग करने के लिए कर्म तो करना ही पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024