Jyeshtha Purnima 2025 Rashi Anusar Daan: हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा यानी जेठ पूर्णिमा बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून 2025, बुधवार को पड़ रहा है। ज्योतिष की मानें तो इस दिन पूजा-पाठ के अलावा अपनी राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जातकों को सुख, समृद्धि, धन, वैभव और सौभाग्य आदि का वरदान मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन राशिनुसार किन-किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस दिन खीर का दान करना चाहिए। खीर को माता लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। ऐसे में इस दिन खीर दान करने से घर में समृद्धि और शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस दिन जरूरतमंदों को दही या गाय का घी दान करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस दिन दूध और चावल का दान करें। इससे आर्थिक हानि से छुटकारा मिलता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को इस दिन मिश्री मिले हुए दूध का दान करना चाहिए। इससे रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस दिन गुड़ का दान करना चाहिए। यह ग्रह दोषों को शांत करने में मदद करता है और भाग्य की बाधाएं दूर होती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए भी खीर का दान उत्तम माना गया है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को दूध, चावल और घी का दान करना चाहिए। इससे विष्णु-लक्ष्मी दोनों की कृपा मिलती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को इस दिन लाल वस्त्र या लाल रंग की वस्तुएं जैसे रूमाल, साड़ी, आदि का दान करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस दिन दाल का दान करना चाहिए। इससे रिश्तों में प्यार बढ़ता है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए बहते जल में चावल (अक्षत) प्रवाहित करना शुभ माना गया है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। यह उपाय मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है और इससे धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होता है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इससे सौभाग्य और लक्ष्मी का वास होता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।