वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र और ज्ञान के दाता गुरु युति 27 अप्रैल को बनी है और यह युति 23 मई तक बनी रहेगी। इसलिए इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनकी गोचर कुंडली में राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैें।

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह की युति दशम भाव में बन रह है। जिसे कर्म और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं इन दोनों ग्रहों की युति से आपकी गोचर कुंडली में हंस, मालव्य और केंद्र त्रिकोण राज योग का निर्माण हो रहा है। जिससे आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग फिल्म या मीडिया लाइन से जुड़े हुए हैं उनको भी यह समय शानदार और लाभप्रद रहने वाला है।

कन्या राशि: आप लोगों के लिए यह युति शुभ फलदायी साबित रहने वाली है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में भी हंस, मावल्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। क्योकि इन शुक्र और गुरु ग्रह की युति विवाह स्थान में बन रही है। इसलिए यह समय वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा है। साथ ही साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। विदेश जाने के योग भी है और विदेश से धनलाभ भी है। वहीं इस समय आप पुखराज और हीरा धारण कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा।

धनु राशि: गुरु और शुक्र की युति धनु राशि से लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे आप अभी वाहन और घर लेने का मन बना सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से यह युति तीसरे भाव में हो रही है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। वहीं इस समय आपको भाई- बहन का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आप पुखराज पहन सकते हैं। जिससे आपको धनलाभ हो सकता है।

मीन राशि: आपकी गोचर कुंडली से इन ग्रहों की युति लग्न भाव में हो रही है। मतलब आपकी राशि में ही बन रही है। जिससे मालव्य और हंस नामक राज योग का निर्माण हो रहा है। जिससे आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही सेहत में सुधार आएगा। लेकिन एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बन सकते हैं। जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही इस दौरान आप पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं।