वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य की युति बनने जा रही है। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान और वृद्धि का कारक माना जाता है तो वहीं शुक्र ग्रह को धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए इस योग को ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं यह योग कब बनने जा रहा है और इस योग से किन राशि वालों को फायदा हो सकता है।

ऐसे बनेगी गुरु और शुक्र ग्रह की युति:

वैदिक पंचांग के अनुसार मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मीन राशि में गोचर कर चुके हैं और अब 27 अप्रैल को शुक्र देव इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 27 अप्रैल से लेकर 23 मई तक मीन राशि में इन दो ग्रहों गुरु-शुक्र की युति बनी रहेगी।

इन राशियों को हो सकता है धनलाभ:

वृष राशि: आपके लिए गुरु और शुक्र ग्रह की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में बनेगी। जिसे इनकम और आय का स्थान कहते हैं। इस आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन के मार्ग बनेंगे। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। पेशेवर जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। करोबार में अच्छा मुनाफा होगा। वृष राशि के स्वामी खुद शुक्र ग्रह हैं। इसलिए आप लोगों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी।

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह की युति दशम स्थान में बनेगी। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समय व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

कर्क राशि: आपकी राशि से गुरु और शुक्र ग्रह की युति नवम स्थान में बनेगी। जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा। साथ रही अटके हुए काम भी बनेंगे। व्यापार में जो डील फंसी हुई थी वो भी फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाहन सुख की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको भी इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मतलब उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।