Shukr and Guru Yog: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति (योग) बनाता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ज्ञान और वृद्धि के कारक गुरु बृहस्पति और धन और वैभव के दाता शुक्र देव की युति बनने जा रही है। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान और वृद्धि का कारक माना जाता है तो वहीं शुक्र ग्रह को धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए इस योग को ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं यह युति कब बनने जा रही है और यह योग किन राशि वालों को लाभप्रद रहने वाला है।

ऐसे बन रहा है गुरु और शुक्र का योग:

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति (योग) बनने जा रही है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 26 अप्रैल को शुक्र देव इस राशि में प्रवेश कर गए हैं। साथ ही 26 अप्रैल से लेकर 23 मई तक मीन राशि में इन दो ग्रहों गुरु-शुक्र की युति बनी रहेगी।

इन राशियों को हो सकता है धनलाभ:

वृष राशि: गुरु और शुक्र ग्रह की युति आपके लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योकि यह युति आपकी राशि से 11वें स्थान में बनेगी। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। वहीं पेशेवर जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। वृष राशि पर खुद शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी।

मिथुन राशि: आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योकि यह युति आपके दशम स्थान में बनेगी। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। इस समय कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही बिजनेस का विस्तार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। यहां पर देखने वाली बात यह है कि आपकी कुंडली में शुक्र और गुरु किस राशि में विराजमान हैं। साथ ही आपस में कैसा संबंध है।

कर्क राशि: गुरु और शुक्र की युति आपके नवम स्थान में बनेगी। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे। कारोबार में जो डील फंसी हुई थी वो भी फाइनल हो सकती है। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी विचार बना सकते हैं। साथ ही इस समय इनकम में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको भी इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मतलब उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।