ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ योग बनाता है तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति की युति 27 अप्रैल से बनी है और यह युति 23 मई तक बनी रहेगी। इसलिए इस युति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस गोचर से लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैें।

मिथुन राशि: आपके लिए यह युति शानदार रह सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में यह युति दशम भाव में बन रही है। जिसे कर्म और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और अप्रेजल हो सकता है। वहीं इन दोनों ग्रहों की युति से आपकी गोचर कुंडली में हंस, मालव्य और केंद्र त्रिकोण राज योग भी बन रहा है। जिससे आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग फिल्म या मीडिया लाइन से जुड़े हुए हैं उनको भी यह समय लाभप्रद रहने वाला है।

धनु राशि: आपकी गोचर कुंडली में गुरु और शुक्र की युति तीसरे भाव में बन रही है। जिसे पराक्रम का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि हो सकती है। साथ गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। वहीं इस दौरान आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य नामक राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। जिससे आप अभी वाहन और घर लेने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय आप पुखराज धारण कर सकते हैं आपको फायदा हो सकता है। इस समय आपको भाई- बहन का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि: आपकी राशि से गुरु और शुक्र की युति लग्न यानि प्रथम भाव में हो रही है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।  जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही सेहत में भी पहले से सुधार आएगा। लेकिन एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बन सकते हैं। जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। वहीं इस दौरान आपकी कुंडली में  मालव्य और हंस नामक राज योग का निर्माण हो रहा है। जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप पुखराज धारण कर सकते हैं। जिससे गुरु बृहस्पति के बल में बढ़ोतरी होगी।