Jupiter Retrograde 2024: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को एक सात्विक ग्रह माना गया है। साथ ही गुरु ग्रह  ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक होते हैं। इसलिए गुरु ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो इन क्षेत्रों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल बाद बृष राशि में वक्री हुए हैं। साथ ही वह 119 दिन तक वक्री अवस्था में वक्री रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों की इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपकी पर्सनल लाइफ भी इस अवधि में काफी अच्छी रहेगी। आपको अपने पार्टनर का पूरी सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को इस दौरान काफी अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं नौकरपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान वह कामयाबी मिलेगी जिसके लिए वह काफी समय से मेहनत कर रहे थे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आप इस अवधि में ज्यादा धन की बचत भी कर सकेंगे। साथ ही आपको निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024