Guru Planet Vakri 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन और वक्री होता है और वक्री होने का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति 29 जुलाई को अपनी मीन राशि में वक्री हुए हैं। जहां वो 24 नवम्बर तक वक्री अवस्था में स्थित रहेंगे। गुरु ग्रह के वक्री होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि: गुरु बृहस्पति के वक्री होते ही आप लोगों को व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान में वक्री हुए हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। साथ ही इस समय आपके आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई नई व्यावसायिक डील फाइनल होने से धनलाभ होने की संभावना है। आप लोग इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान जो लोग रिसर्च की फील्ड से जुड़े हुए हैं उनको ये समय शानदार सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कोई कोई पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि: ज्योतिष अनुसार गुरु बृहस्पति के मीन राशि में वक्री होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके दशम भाव में वक्री हुए हैं। जिसे नौकरी, बिजनेस और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी ऑफर आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट होने के प्रबल संभावना है। साथ ही इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपके नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं और कारोबार का विस्तार होने से अच्छा लाभ होने के योग हैं। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग एक ओनेक्स पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।
कर्क राशि: गुरु ग्रह के मीन राशि में वक्री होने से आप लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि गुरु देव आपके नवम भाव में वक्री हुए हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना गयाहै। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। साथ ही गुरु बृहस्पति के वक्री होते ही आपके अटके हुए काम बन सकते हैं।
वहीं इस समय आप बिजनेस के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। वहीं जिन लोगों का कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है उन लोगों को अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। अगर आप लोग राजनीति में सक्रिय हैं तो आप लोगों को कोई पद मिल सकता है।