Jupiter Transit Vrishabha 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं, मई माह की पहली तारीख को गुरु मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के वृषभ राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां 14 मई 2025 तक रहेंगे। बता दें कि गुरु एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की लाइफ में अनुकूल प्रभाव पड़ने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पर सुधार आने वाला है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में दान पुण्य भी कर सकते हैं। एकादश भाव के स्वामी होने के साथ धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। परिवार या फिर दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। संतान की ओर से भी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
गुरु वृषभ राशि में प्रवेश करके आपके पंचम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही धर्म-कर्म और अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से भी सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। देवगुरु के आशीर्वाद से अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही दंपत्ति की संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए उच्च अधिकारी कोई बड़ी जिम्मेदारी या फिर पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। आपके निर्णय लेने की क्षमता पर सुधार आ सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी वृषभ राशि में गुरु का जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु धन भावों के स्वामी है। ऐसे में आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। गुरु के चतुर्थ भाव में गोचर करने से इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति प्राप्ति हो सकती है। अचानक धन लाभ से आप खुशी महसूस कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही नौकरी में भी थोड़ा ध्यान देंगे, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
