Jupiter Transit Taurus: देवताओं के गुरु और सुख-समृद्धि, सौभाग्य के कारक गुरु के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इस समय गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह के पहले दिन यानी 1 तारीख को गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में जाने से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में आने से किन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां 14 मई 2025 तक रहेंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि से निकलकर गुरु वृषभ राशि में जाएंगे। ऐसे में इस राशि में भी सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपनी वाणी के कौशल से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही नया काम या कारोबार शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। माता-पिता या फिर परिवार के अन्य सदस्य के सहयोग से अपने लक्ष्य़ को पाने में कामयाब हो सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

इस राशि में गुरु लग्न भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। ज्ञान का विस्तार होगा। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसमें आपको काफी लाभ मिल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब सुलझ सकती है। इसके साथ ही अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। गुरु की पंचम भाव में अपनी दृष्टि डालेंगे। जहां पर केतु विराजमान है। ऐसे में नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में गुरु सातवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर होना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में भी कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही साझेदारी में किए गए कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको खूब लाभ मिल सकता है। जीवन में कुछ मामलों में स्थिरता आ सकती है। निर्णय लेने की योग्यता भी अच्छी हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विदेश यात्रा या फिर विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।