Guru Transit In Rohini Nakshatra: सुख-समृद्धि, मान-सम्मान के दाता गुरु बृहस्पति करीब एक साल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ता है। राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ समय-समय पर गुरु नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरु 13 जून को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के रोहिणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र में 13 जून को सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर प्रवेश करने वाले हैं और इस नक्षत्र में 20 अगस्त को शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के बारहवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके हित में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके मुताबिक आपको ट्रांसफर मिल सकता है। कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। हो सकता है कि अभी आपको लाभ न मिले लेकिन भविष्य में आपको खूब लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग विदेश में रह रहे हैं और वहां पर अपना घर होने का सपना दे रहे हैं, तो गुरु की कृपा से ये सपना पूरा हो सकता है। गुरु की पांचवी दृष्टि दूसरे भाव में पड़ रही है। ऐसे में वाणी कौशल से आप हर क्षेत्र में खूब लाभ कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि कुछ बातें आपको विचलित कर सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। गुरु की पांचवी दृष्टि आप पर होने से खूब लाभ मिलने वाला है। बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है। भाग दौड़ खूब रहेंगी। लेकिन इसमें आपको लाभ मिलेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। संतान की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु रोहिणी नक्षत्र में रहकर इस राशि के आठवें भाव से गोचर करेंगे। चंद्रमा कर्म भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। गुरु की पांचवी दृष्टि दूसरे, बारहवें भाव में है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। कार्यस्थल में भी आपके काम की प्रशंसा होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।