Jupiter Transit 2024 in Mrigashira Nakshatra : ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को समृद्धि, ज्ञान, वैभव, आध्यात्म, ज्योतिष और मान- सम्मान का कारक माना गया है। इसलिए जब भी गुरु बृहस्पति की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 20 अगस्त को गुरु बृहस्पति मंगल ग्रह के स्वामित्व वाले नक्षत्र मृगशिरामें प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं अपनी बुद्धि विवेक से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग नौकरी में काफी समय से बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं उनको इस वक्त नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत भी बनेंगे। साथ ही सभी रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको कारोबार के साथ निजी जीवन में भी अनुकूल फल प्राप्त होगा। आपके मन की इच्छाएं पूर्ण करने का वक्त है और आपको रुके धन की प्राप्ति होने से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आर्थिक लाभ कमाने का मौका मिलता है और वे पैसे बचाने के साथ-साथ अपने खर्चे भी पूरे कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप समाज में लोकप्रिय होंगे और आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी।