Jupiter Transit 2024 in Mrigashira Nakshatra : वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को समृद्धि, ज्ञान, वैभव, आध्यात्म, ज्योतिष और मान- सम्मान का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 20 अगस्त को गुरु ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार मंगल और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन क प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…  

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कुछ नई जिम्‍मेदारियां भी मिल सकती हैं। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपके कार्यकरने की शैली में निखार होगा। वहीं आपको इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। इसके प्रभाव से आपको रिलेशनशिप के मामले में लाभ होगा और जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं और आपकी आमनदी में भी इजाफा होगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। साथ ही इस समय व्यपारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। कारोबार में आय के नए रास्‍ते खुलेंगे और नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्राएं कर सकते हैं। साथ ही आपके अटके हुए काम इस समय बनेंगे। वहीं इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024