Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह समृद्धि, ज्ञान, ज्योतिष, पूजा- पाठ और शिक्षा के कारक हैं। वहीं गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए उनको 12 साल लग जाते हैंं, एक भचक्र पूरा करने में, आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति 14 मई को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में संचरण कर जाएंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को नई नौकरी, प्रमोशन और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में व्यापारी वर्ग के जातक अपने कामकाज का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही आपके कामकाज में आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से अष्टम और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश के लाभ के योग बनेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होगा। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस अवधि में व्यापारी वर्ग के जातक अपने कामकाज का विस्तार कर सकते हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं धनवृद्धि के प्रबल संकेत हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।