Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: गुरु ग्रह को ज्योतिष में वृद्धि, धन, ज्ञान, समृद्धि, ज्योतिष और गुरु का कारक माना जाता है। इसलिए गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होना महत्वपूर्ण होता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 13 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह मई में मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर होगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान आप कई सोर्स से धन कमा सकते हैं। वहीं नौकरी कर रहे लोगों को कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रोफेशनल जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं अपना काम कर रहे जातकों को लाभ वाले कुछ नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह का गोचर आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश भाव पर होगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपको रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आपके रुके हुए काम में तेजी आएगी। आपका आर्थिक तनाव कम होगा। वहीं इस समय आपके कार्योंं की सिद्धि होगी। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही बिजनेस से जुड़े लोगों का धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।