Guru Rashi Parivartan (Jupiter Transit) 2020: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पावन पर्व चल रहा है। इस शुभ अवसर पर 30 मार्च को गुरु अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जिस दौरान गुरु अपनी राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे। जहां शनि महाराज पहले से ही मौजूद हैं। गुरु यानी बृहस्पति को ज्योतिष में सबसे बड़ा ग्रह माना गया है। इसके राशि परिवर्तन का कुछ राशि के जातकों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है…

मेष: गुरु का गोचर आपके लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपको करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ जातकों का नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। अपने काम से काम रखें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी।

वृष: गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहने के आसार हैं। इस समय आपको अपने हर काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार और करियर दोनों के लिए समय अच्छा आने वाला है।

मिथुन: आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ नहीं दिखाई दे रहा है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा। जरा सी भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। लव लाइफ में आपको धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी।

कर्क: गुरु का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। नये काम की शुरुआत करने से पहले आपको अपने सहयोगी व शुभचिंतकों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

सिंह: गुरु का मकर राशि में गोचर आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आपको अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

कन्या: गुरू का मकर राशि में गोचर आपके लिए शुभफलदायी है। इस समय आपको सारे कार्य पूर्ण होगें। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रेमी व वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।

तुला: तुला जातकों के लिए गुरू का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी तरह का आलस करना आपके लिए ठीक नहीं है। आपको इस समय धैर्य से काम करने की जरूरत है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरू का मकर राशि में गोचर मिला जुला रहेगा। सेहत को लेकर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। दुश्मनों से सावधान रहें। प्रेमी जातकों के लिए भी समय ठीक नहीं है। संभलकर साथी की भावनाओं का ख्याल रखें।

धनु: गुरू का गोचर आपकी ही राशि से मकर में होने जा रहा है। इस दौरान आपके सारे काम बनेंगे। कड़ी मेहनत रंग लायेगी। आपको व्यापार में धन लाभ होगा। करियर में सफलता हासिल करेंगे। लव पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मकर: आपकी ही राशि में गुरु प्रवेश करने जा रहे हैं जो आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है। किसी भी कार्य को पूरा करने में अपना शत प्रतिशत देना होगा। बिना मेहनत के सफलता मिलना मुश्किल होगा। व्यापारियों के लिए भी समय समान रहेगा। इस दौरान सेहत का भी आपको विशेष ध्यान रखना होगा।

कुंभ: गुरू का राशि परिवर्तन व्यापारियों के लिए उचित नहीं है। व्यापार में निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से विचार विमर्श जरूर कर लें। विवाहित जातकों के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।

मीन: मीन राशि की बात की जाए तो यह गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रूका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यापारी जातकों के लिए समय अच्छा है व्यापार में आपको लाभ होगा। इसके साथ ही नौकरी करने वालों को भी सफलता हासिल होगी।