Jupiter Transit 2020 (Guru Rashi Parivartan Date): गुरू इस समय धनु राशि में गोचर हैं। जो 30 मार्च, सुबह 6 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जहां इनकी युति शनि से होगी। गुरू को शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, धर्म, अध्यात्म और नैतिक कार्यों के कारक हैं। धनु और मीन राशि के स्वामी है। गुरु ग्रह का परिवर्तन ज्योतिष के अनुसार व्यापक प्रभाव डालने वाली घटना मानी जाती है। जानिए इसका सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर…
मेष: आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी। नये काम प्रारंभ कर सकते हैं।
वृष: आपके ऊपर गुरु की चाल का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। सेहत को लेकर आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में टकराव की स्थिति बनी रहेगी।
मिथुन: आपके वैवाहिक जीवन के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। जिस कार्य में लंबे समय से लगे हैं उसमें सफलता हासिल होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।
कर्क: गुरु के राशि परिवर्तन का आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।
सिंह: आपको संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। लेकिन सेहत का खास ध्यान रखना होगा। पेट से संबंधित रोग ज्यादा परेशान कर सकते हैं।
कन्या: गुरु का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।
तुला: यात्राएं काफी करनी पड़ेगी। भाई बहन से किसी बात को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
वृश्चिक: गुरु के राशि परिवर्तन से आपको इस वर्ष अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आय के नये स्त्रोत खुलेंगे। गुस्से पर नियंत्रण करने की जरूरत है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
धनु: गुरु का राशि गोचर आपके लिए शानदार रहेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। विदेश यात्राओं पर जा सकते हैं। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन होगा।
मकर: गुरु का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहे हैं। जो आपके खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। आपका पास धन आयेगा तो सही लेकिन किसी न किसी कारण खर्च भी हो जायेगा। कार्यस्थल पर आपको दुश्मनों से सतर्क रहना होगा।
कुंभ: गुरु का राशि परिवर्तन आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलायेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन की बचत कर सकेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
मीन: गुरु का मकर राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नये काम का प्रारंभ कर सकते हैं।

