Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पति का कारक माना जाता है। वहीं गुरु बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि, पैसा और सुख का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जून में ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इस राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आय के नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति करियर और कारोबार के लिहाज से सुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को नए पार्टनरशिप से लाभ होगा। व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और बृहस्पति का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।