Guru Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव असर जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 9 अक्‍टूबर को वृषभ राशि में वक्री हुए थे और वह अब 4 फरवरी 2025 को मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अब सीधी चाल से गति करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

यह भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। साथ ही इस दौरान आपके माता के साथ संबंध बेहतर होंगे। साथ ही माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही नौकरीपेशा के लिए उत्तम साबित होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। वहीं इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का सीधी चाल चलना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं । जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से रुक रहा काम पूरा हो सकेगा। किसी बात की चिंता सता रही है तो दूर हो सकेगी। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को उधाऱ धन वापस मिल सकता है।